T राजा की जबान खींच लूँगी -आयशा फरहीन (विधायक कांग्रेस ) !

मोहम्मद साहब के ऊपर विवादित टिप्पणी करने वाले टी राजा सिंह को कांग्रेस की महिला विधायक ने धमकी दी है।

मोहम्मद साहब के ऊपर विवादित टिप्पणी करने वाले टी राजा सिंह को कांग्रेस की महिला विधायक ने धमकी दी है। कांग्रेस महिला विधायक ने वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह टी राजा की जबान खींच लेने की बात कर रही है।

हम आपको बता दें मोहम्मद साहब के ऊपर टिप्पणी करने को लेकर नूपुर शर्मा के बाद अब विधायक टी राजा सिंह भी कुछ लोगों के निशाने पर है। बीजेपी से निलंबित विधायक के खिलाफ हैदराबाद में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी विवादित बयान के चलते पुलिस ने टी राजा सिंह को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नहीं चाहती है कि यह विवाद और बड़े और इसमें हिंदू संगठन भी शामिल हो जाए फिर हिंदू मुस्लिम का कार्ड से हैदराबाद को जलाया जा सके।

आखिरी कौन है यह कांग्रेसी महिला

जो महिला वीडियो में राजा सिंह को धमकी दे रही है उसका नाम आयशा है। ये कांग्रेस की विधायक हैं। आयशा ने वीडियो में क्या कुछ कह रही आये हम आपको बताते है। वीडियो में कोंग्रेसी विधायक आयशा कहती है, “मैं आयशा फरहीन ओपन चैलेंज करती हूं। तेरी टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी। तेरी जुबान निकाल दूंगी। हमारा दिमाग खराब कर दिया है। तू दिखेगा तो तेरा ऐसा हश्र करुंगी कि तेरे घरवाले खुद तुझे नहीं पहचानेंगे। हैदराबाद में जो माहौल खराब है। एक राजा सिंह ** (आपत्तिजनक शब्द) ने हमारे हुजूर की शान में गलत बात की। आज शहर में माहौल खराब है। बहुत अफसोस है। बड़ी मायूसी छाई हुई है।”

यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लास्ट में यह कहती है कि मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने राजा की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया है।

मामला हो सकता है शांत

आपको बताते चलें कि मोहम्मद साहब के ऊपर टिप्पणी करने को लेकर विधायक टी राजा को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने टी राजा के खिलाफ धारा 153295 के तहत धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थान को छोड़कर जाना अपवित्र करना। साथ ही 505 साजिश के तहत गिरफ्तार के कुछ घंटे बाद ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

जिसके बाद राजा के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन होता आ है। उसके बाद पुलिस ने एक बार टी राजा को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है, जब कोर्ट ने किसी व्यक्ति को छोड़ दिया है। तो फिर कांग्रेस विधायक को शोभा नहीं देता है कि वो मामले को और आगे बढ़ाये जिससे मामला शांत होने के बजाय मामला और गरमा जाये।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button