कुशीनगर : हादसे की भयानकता बयाँ करती “कहानी”, लोगों की “जुबानी”

एक ही पल में हुआ खुशियों के घर में मातम का बसेरा, मरने वालों में 9 बच्चे व दो महिलाएं शामिल

नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र की बृहस्पतिवार को शादी ( marriage ) है। कुशीनगर में बुधवार रात बड़ा हादसा हुआ। यहां हल्दी रस्म के दौरान करीब 10 महिलाएं-लड़कियां कुएं में गिर गईं।

इनमें से 3 बच्चियों समेत 5 को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुएं में अभी और लोगों के फंसे होने की सूचना है।

 

इसके कारण वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी कर रही थी। यह पूरा मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है। नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के यहां शादी समारोह के तहत मटिकोड (हल्दी रस्म) का कार्यक्रम था।

बाईट : ग्राम प्रधान

रात 10 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास खड़ी थीं। कुएं को लोहे की जाली से ढका गया था। तभी लोहे की जाली टूट गई। कुएं के पास खड़ीं करीब 10 महिलाएं एक साथ कुएं में गिर गईं। सभी कुएं के पानी में डूबने लगीं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

राहत बचाव का काम तेज किया गया। 3 बच्चियों और 2 महिलाओं को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी।

 

बाईट : क्षेत्रीय अधिकारी

सीएमएस डा एसके वर्मा ने बताया कि पांच से 15 वर्ष के नौ बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट : कुशीनगर से फरीद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button