SPORTS: क्या MS DHONI की तरह टीम इंडिया को मिल गया हैं फिनिशर…

क्रिकेट की दुनिया में जब बात टॉप फिनिशर्स की आती हैं तब सच्चे क्रिकेट प्रेमियों के दिल में पहला नाम जिसका आता है वो खिलाड़ी भारत की धरती से ताल्लुख रखता हैं।

क्रिकेट की दुनिया में जब बात टॉप फिनिशर्स की आती हैं तब सच्चे क्रिकेट प्रेमियों के दिल में पहला नाम जिसका आता है वो खिलाड़ी भारत की धरती से ताल्लुख रखता हैं। जो की महेंद्र सिंह धोनी के नाम से जाना और बहुत माना जाता है। वहीं अब भारत टीम का ही एक खिलाड़ी अपने खेल के तरीके को बेहतर फिनिशिंग देते हुए इस रेस में आगे बढ़ता दिख रहा हैं। अपनी उम्र और तजुर्बों के साथ यह खिलाड़ी में अब इंडिया टीम के लिए उनकी रीड की हड्डी बन चुका है।

क्रिकेट को मिला नया फिनिशर

2004 में भारत के लिए अपना पहला क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर दिनेश कार्तिक जिन्होंने 5 सितंबर 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया। दिनेश कार्तिक 2007 में टी20 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे हैं। धोनी के सन्यास के बाद फिनिशर के लिए भारत की खोज बहुत समय से चल रही थी पर दिनेश कार्तिक हमेसा टीम के बेस्ट फिनिशर के प्रबल दावेदारों में रहे है।

एशिया कप 2022 के दौरान अधिकांश खेलों में बाहर बैठने के बाद, विकेटकीपर-बल्लेबाज डीके को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I में प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। पर पहले मैच में उन्हें खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला। पर दूसरे T-20 में मेन इन ब्लू के लिए खेल खत्म करने और जीतने के लिए टीम को डीके की फिनिसिंग पारी की जरुरत पड़ी। डीके ने खेल को सील करने के लिए अपनी पारी की पहली दो गेंदों पर एक रन और एक चौका लगाया। जिसके बाद बाकी का कमान संभालते हुए रोहित ने डीके के साथ मिल कर टीम को जीत दिलाई।

धोनी के बाद भारत को डीके का सहारा

बात आईपीएल की हो या इंटरनेशनल मैच की अगर अब इंडियन टीम में डीके की मौजूदगी है तो टीम को हार का सामना मुश्किलों में ही करना करना पड़ता हैं इसके कई उदाहरण अक्सर डीके अपनी शानदार पारी से देते रहते है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button