Haryana Politics: कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कल होंगे भाजपा में शामिल !

हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। आदमपुर से मौजूदा विधायक कुलदीप बिश्नोई ने विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा। बिश्नोई के इस्तीफे के बाद अब हिसार की आदमपुर सीट पर उपचुनाव कराये जायेंगे।

पार्टी द्वारा सभी पदों से हटाया गया !

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से भटक गई है और अब वह इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी के समय वाली पार्टी नहीं रही। कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। जिसके कारण चार बार के विधायक और दो बार के सांसद रहे कुलदीप पहले से ही कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस साल की शुरुआत में उन्हें कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख पद पर नियुक्त नहीं किया जिसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावत करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे हैं। कुलदीप दूसरी बार कांग्रेस से अलग हो रहे हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद कुलदीप करीब 6 साल पहले ही पार्टी से जुड़े थे।

Related Articles

Cong's Kuldeep Bishnoi resigns from Haryana Assembly, may join BJP tomorrow  - Hindustan Times

पहले भी भाजपा से हो चुका है गठबंधन !

कांग्रेस ने 2005 में हरयाणा में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए भूपिंदर सिंह हुड्डा को चुना था जिस पर बिश्नोई और उनके पिता भजन लाल ने 2007 में हरियाणा जनहित कांग्रेस (HJC) पार्टी बनाई थी। HJC ने बाद में भाजपा और दो अन्य दलों के साथ गठबंधन कर 2014 का लोकसभा चुनाव हरियाणा में साथ लड़ा था। हालांकि, विधानसभा चुनाव से ही HJC और अन्य पार्टिया का गठबंधन टूट गया था।

Congress's Kuldeep Bishnoi resigns from Haryana Assembly, to join BJP  tomorrow - India News

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी चुनौती !

अपने इस्तीफे के बाद कुलदीप बिश्नोई ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि मैंने उनकी चुनौती स्वीकार कर इस्तीफा दे दिया है। अब हुड्डा साहब मेरे या मेरे बेटे के खिलाफ आदमपुर से चुनाव लड़ें यह मेरी चुनौती है। इससे पहले कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट करते हुए कहा था कि “मुसाफिर कल भी था, मुसाफिर आज भी हूं, कल अपनों की तलाश में था, आज अपनी तलाश में हूं।”

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button