# HAPPY BIRTHDAY MAHI : रिटायरमेंट की वो अनसुनी कहानी, जिसने माही को भी रुला दिया था !

टेस्ट मैच के बाद धोनी के सन्यास लेने की कहानी कई लोगों ने कई खिलाडियों ने सुनाई की कैसे मीटिंग बुलाई फिर

टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज दिन है। धोनी आज 41 साल के हो गए हैं। धोनी की विकेटकीपिंग, कप्तानी और बल्लेबाजी का हुनर पूरी दुनिया ने देख चुकी है। एक ठहराव के साथ मैदान पर किसी भी टेंस सिचुएशन को संभाल लेना….और आखिरी तक क्रीज पर खड़े रहकर मैच को ख़त्म करना। इन सभी कामों को आसानी से करने वाला केवल एक ही इंसान है… वो है एम.एस.धोनी! आइए एक नजर डालते हैं एमएस धोनी के जीवन से जुड़ी एक खास कहानी पर जो बहुत काम लोगों को पता होगी।

सबसे बड़े फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट को अलविदा

एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक रहे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीते थे। धोनी ने भले ही 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। लेकिन वह 30 दिसंबर 2014 को ही क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे।

कहानी कई लोगों ने कई खिलाडियों ने सुनाई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ और उसी के बाद धोनी के फैसले ने सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं पूरे देश को चौका दिया था। टेस्ट मैच के बाद धोनी के सन्यास लेने की कहानी कई लोगों ने कई खिलाडियों ने सुनाई की कैसे मीटिंग बुलाई गयी और फिर एमएसडी ने टेस्ट मैच से सन्यास का एलान कर दिया।

अंदाजा हो गया था कि वो जरूर कुछ करने वाले हैं

धोनी के सबसे करीब माने जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने उस रात की पूरी कहानी सुनाई जब धोनी ने सन्यास लिया रैना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा रैना ने बताया, ‘रिटायरमेंट की एक रात पहले धोनी मेरे पास आए और बोले मेरे पास एक एक्स्ट्रा लार्ज जर्सी है। इसे रख लो। मुझे तभी अंदाजा हो गया था कि वो जरूर कुछ करने वाले हैं। मैंने जर्सी साइन करने के लिए कहा। अगले दिन सुबह सभी ब्रेसफास्ट कर रहे थे।

उस दिन विराट कोहली भी रो पड़े थे

वहां धोनी भी थे, लेकिन बिल्कुल शांत बैठे हुए थे। मुझे भरोसा हो गया कि आज शाम जरूर कुछ होने वाला है। जैसे ही टेस्ट मैच खत्म हुआ, धोनी ने सभी प्लेयर्स को बुलाकर कहा कि वो कुछ बताना चाहते हैं। मैं समझ गया था कि वो रिटायर हो रहे हैं, यह पल किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल होता है।’ रैना ने बताया, ‘धोनी उस रात अपनी सफेद जर्सी में ही सोए और फिर उसे कभी नहीं पहना। धोनी इस रात रोये भी थे। रैना ने बताया रिटायरमेंट के एलान के बाद मैं, इशांत, अश्विन और विराट उनके रूम में ही बैठे थे। तब धोनी ने कहा – आज के बाद मैं ये सफेद जर्सी कभी नहीं पहनूंगा।’ रेना ने ये भी बतया की उस दिन विराट कोहली भी रो पड़े थे।

अभी तक कोई उनकी जगह भारतीय टीम में पूरी कर नहीं पाया

आज 7 जुलाई है और आज महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो गए हैं। धोनी की याद भारतीय प्रशंसकों को हमेसा आती है जब भी भारतीय मुश्किल में होती है। ये बात भी सच है की अभी तक कोई उनकी जगह भारतीय टीम में पूरी कर नहीं पाया है।

यह भी पढ़े : मात्र इतने साल मान की बेटी से बड़ी हैं उनकी दुल्हनिया, सामने आई शादी की खास तस्वीरें !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button