हैप्पी बर्थडे अरशद : पत्नी के खर्चे पर काटा अपना फ़िल्मी संघर्ष !

मुश्किल समय में अभिनेता की पत्नी मारिया गोरेटी ने उनका दिया साथ, उन्हीं की सैलरी से चलता था घर

अक्सर कहा व देखा जाता है की पति घर का सबसे बड़ा सदस्य होता है। उसकी ही कमाई से घर के खर्च चलने के साथ ही पत्नी ( wife ) की जरुरत भी पूरी की जाती है। लेकिन इस भारतीय मिथक को भारत की ही एक जोड़ी ने गलत साबित कर दिया है।

वो जोड़ी है अभिनेता अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी। आज अरशद वारसी का जन्मदिन है। तो आज हम आपको उनसे जुडी एक खास बताने जा रहे है।

बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई

आपको बता दें कि साल 1968 में मुंबई में जन्मे अरशद वारसी आज सफलता के नए मुकाम हांसिल कर रहे है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उनको अपने खुद के खर्चे के लिए अपनी पत्नी पर निर्भर होना पड़ता था। इन्होने साल 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से फ़िल्मी सफर की शुरुवात की थी।

फिल्म तेरे मेरे सपने को अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस एबीसीएल के बैनर तले बनाया गया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

उन्हीं की सैलरी से घर चलता था

एक्टर में जीवन में एक दौर ऐसा भी आया जब वह काम की तलाश में तीन साल तक भटकते रहे।

इस मुश्किल समय में अभिनेता की पत्नी मारिया गोरेटी ने उनका साथ दिया। इस बारे में खुद एक्टर ने अपनी फिल्म इरादा के प्रमोशन के दौरान बताया था। संघर्ष के दिनों में पत्नी मारिया नौकरी करती थीं और उन्हीं की सैलरी से घर चलता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button