#HAPPY BIRTHDAY AKHILESH JI : अपने जन्मदिन पर पूर्व सीएम ने बांटे लैपटॉप !

अखिलेश यादव ने अपना 49वां जन्मदिन यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 के बोर्ड में शीर्ष पांच स्थानों पर आने वाले छात्रों को लैपटॉप वितरित कर मनाया।

एक जुलाई  यानी की आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इस दिन प्रदेश के सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं।

30 बच्चों को लैपटॉप वितरण किया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपना 49वां जन्मदिन यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शीर्ष पांच स्थानों पर आने वाले छात्रों को लैपटॉप वितरित कर मनाया। उन्होंने कुल 30 बच्चों को लैपटॉप वितरण किया।

सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही

अखिलेश यादव ने कहा, ”सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही है। हम सत्ता में नहीं हैं। लेकिन उनके वादों को याद दिलाने के लिए हम लैपटॉप बांट रहे हैं।

ये होंगे कार्यक्रम

पार्टी के सदस्यों ने अपने नेता के जन्मदिन के सम्मान में रक्तदान अभियान, भंडारा, यज्ञ ,भोजन और दवा के वितरण की भी योजना बनाई।

योगी ने दी जन्म दिन की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्षी नेता को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button