खुद गिनीज ने दी बधाई ,बुजुर्ग महिला ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड !

सौ साल से ज्यादा जीना कोई कम बड़ी बात नहीं है, हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ जब दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ने अपने जीवन की 117वीं सालगिरह मनाई।

इंसान का लंबी उम्र के साथ जीना हमेशा ही एक बड़ा अचीवमेंट रहा है। कई बार कुछ रिकॉर्ड दुनिया में नई ऊंचाइयों को छू जाते हैं, तो कुछ ऐसे लगते हैं कि अभी ही तो हुआ था ,या फिर उनके बारे में सुनते सुनते कई लोगों को बड़ी बात नहीं लगता है। लेकिन सौ साल से ज्यादा जीना कोई कम बड़ी बात नहीं है, हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ जब दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ने अपने जीवन की 117वीं सालगिरह मनाई।

Maria Branyas - Wikipedia

2050 तक इंसानों की औसत आयु बढ़कर 77 साल होगी

अमेरिका में जन्मी स्पेनिश महिला मारिया ब्रान्‍यास मोरेरा (Maria Branyas Morera) ने हाल ही में 117वां जन्मदिन मनाया है। आपको बतादे 21 जनवरी, 2023 को मारिया की उम्र 115 साल 323 दिन दर्ज की गई थी अब उनके खुद के 11 पोते-पोतियां हैं। उनकी कहानी इस तथ्य की रोशनी में अनूठी लगती है कि वो उसी दुनिया का हिस्सा हैं जहां इंसानों की औसत आयु 72.27 साल है ,हालांकि हर गुजरते दिन के साथ लोगों की जिंदगी लंबी हो रही है। युनाइटेड नेशंस का अनुमान है कि 2050 तक इंसानों की औसत आयु बढ़कर 77 साल हो सकती है।

World's oldest person, Maria Branyas Morera, celebrates 117th birthday -  here's the secret to her long life | Viral News - News9live

ऐसी सबसे बुजुर्ग महिला जिन्होंने देखे दोनों विश्वयुद्ध

इस रिकॉर्ड के लिए खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मारिया ब्रैनियास मोरेरा को इंस्टाग्राम पर बधाई दी। लेकिन इतने लंबे जीवन के साथ अमेरिका में जन्मी स्पेनिश मोरेरा के पास उपलब्धियों का भंडार है ,वे दुनिया की ऐसी सबसे बुजुर्ग महिला हैं ,जिन्होंने दोनों विश्वयुद्ध देखे हैं।

World's oldest person turns 117 today: Who is Maria Branyas Morera?

क्या है इतने साल जीने का सीक्रेट ?

पिछले साल उन्होंने अपने बुढ़ापे के पीछे एक अच्छे जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया था। उनके मुताबिक व्यवस्था, शांति, परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा संबंध, प्रकृति से लगाव, भावनात्मक स्थिरता, कोई चिंता नहीं, कोई पछतावा नहीं, ढेर सारी सकारात्मकता और जहरीले लोगों से दूर रहना उनके इतने साल जीने का सीक्रेट है। हालांकि उन्होंने एक कारण आनुवंशिक भी बताया क्योंकि उनके परिवार के कई सदस्य 90 वर्ष से अधिक उम्र तक जिंदा रहे ,मारिया के नाम जनवरी 2023 से सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button