खूबियों से भरा है सैमसंग का ये शानदार फोन, भारत में आ रहा…..
गैलेक्सी ए13 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली G57 GPU दिया गया है
भारत में Samsung जल्द ही अपनी A-Series का नया स्मार्टफोन ( Smartphone ) Galaxy A13 लांच कर सकता है। तो वहीं हाल ही में Samsung Galaxy A13 को यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किए जाने की खबर की खबर भी सामने आई है।
तो खबर यह भी है की दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए13 को भारत में भी उपलब्ध कराने जा रही है। आपको बता दें गैलेक्सी ए13 5G स्मार्टफोन को दिसंबर 2021 में अमेरिका में लॉन्च किया था।
तो वहीं कुछ दिनों पहले ही सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी मॉडल यूरोप में Google Play Sonsole डेटाबेस पर दिखाई दिया था। लेकिन अब MySmartPrice ने मॉडल नंबर- SM-A136B वाले स्मार्टफोन के भारतीय वेरियंट को आधिकारिक सपोर्ट पेज पर दिखाई दिया है।
ये विशेष मॉडल यूरोपीय मॉडल जैसा ही है। जो की सैमसंग इंडिया पर गैलेक्सी ए13 के सपोर्ट पेज को लाइव कर दिया है।