“गुड लक और अलविदा कांग्रेस”- वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने सवाल किया कि, क्या सोनिया गांधी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके पास पार्टी में कोई पद नहीं है
कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपने खेमें को मजबूत करने में लगी हैं, चिंतन शिविर से लेकर वरिष्ठ नेताओं से मॉर्टिंग के जरिये पार्टी को बढ़ाने में लगी हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा हैं। झटका यह हैं कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी हैं। जिसके कुछ दिनों पहले उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस मिला था। लगभग 35 मिनट के लंबे फेसबुक लाइव में, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने अपनी दिल की बात साझा की और घोषणा की कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी कर रही चिंतन शिविर का आयोजन, इन मुद्दों पर होगा चिंतन …
पार्टी को कही ये बात :
जाखड़ ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी से अलग होते हुए कहा कि, “गुड लक और अलविदा कांग्रेस,” ‘दिल टूट गया’। बता दें, पिछले महीने के शुरुआत में कांग्रेस अनुशासन समिति ने जाखड़ को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने सवाल किया कि, क्या सोनिया गांधी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि, उनके पास पार्टी में कोई पद नहीं है। फिर भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तारिक अनवर, जेपी अग्रवाल और अंबिका सोनी से भी पूछताछ की, जो कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य हैं। सुनील जाखड़ ने पार्टी पर कई आरोप भी लगाए।
उन्होंने कहा, “तारिक अनवर ने मुझे कारण बताओ नोटिस दिया। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, “जिन्होंने पार्टी और सोनिया गांधी पर कई आरोप लगाकर कांग्रेस छोड़ दी थी।” वही जाखड़ ने अंबिका सोनी पर निशाना साधा और पूछा कि, वह उनके खिलाफ समिति का हिस्सा कैसे हो सकती हैं, जबकि उन्होंने ही उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप लगाए हैं।