Politics: सोनिया गाँधी से मिलने पहुंचे गहलोत, अध्यक्ष पद की नई पसंद बन रहे दिग्विजय सिंह ?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजस्थान में उत्पन्न संकट को हल करने के प्रयास में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजस्थान में उत्पन्न संकट को हल करने के प्रयास में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की संभावना है। इसी बीच गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस कायम है। पायलट राजस्थान में मुख्यमंत्री बन पाएंगे या नहीं यह भी साफ नहीं है। लेकिन यह लगभग तय हो गया है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है।

 

दिल्ली पहुंचे गहलोत

कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रहे उथल पुथल के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अगले कांग्रेस अध्यक्ष बनने के संभावित दावेदार के रूप में उभरे हैं। गहलोत पहले इस पद के लिए पसंदीदा थे और 17 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए तैयार थे। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दिल्ली दिल्ली जाने की खबरे सामने आई है, जहां उनकी मुलाकात अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से होने वाली है। साथ ही सचिन पायलट दो दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

1-2 दिन में सब साफ़ हो जाएगा

राजस्‍थान विधानसभा में कांग्रेस के ‘कारण बताओ नोट‍िस को लेकर भी पार्टी से कई बातें सामने आ रही है जोशी ने पार्टी द्वारा नोट‍िस जारी क‍िए जाने के बारे में सवाल किए जाने पर यहां कहा, ‘‘नोट‍िस मेरे हाथ में अभी आया नहीं है। मैंने भी सुना है कि नोट‍िस जारी हुआ है। वहीं इसके साथ ही जोशी ने कहा कि वफादारी तो उन लोगों को साबित करनी है जिन पर सवाल उठाए जा रहे हैं, महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि राजस्थान को जल्द नया सीएम मिलने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 1-2 दिन में सबकुछ साफ हो जाएगा।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button