Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्‍त्री का भीषण कार एक्सीडेंट में हुआ निधन।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का एक भीषण कार दुर्घटना में निधन हो गया है। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब यह दुर्घटना हुई।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का एक भीषण कार दुर्घटना में निधन हो गया है। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के वक्त साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की तरफ आ रहे थे उस वक्त में उनके साथ कार में चार लोग और सवार थे। साइरस मिस्त्री की कार मुंबई के पास पालघर में हादसे का शिकार हो गई।उनकी मौत की पुष्टि उनके कंपनी के निदेशक द्वारा की गयी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने वक्त किया दुःख।

54 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री की मर्सिडीज रोड के डिवाइडर से टकरा गई। बता दें मुंबई अहमदाबाद हाइवे के रास्ते में सूर्या नदी पर बने पुल पर यह भीषण दुर्घटना हुई। कार की रफ़्तार तेज़ होने के कारण साइरस की मौत हो गयी वहीं कार में सवार २ अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हैं जिन्हे स्थानीय कासा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है बता दें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साइरस मिस्त्री की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे एक कमर्ठ उद्योगपति थे।

भारत के सफल कारोबारी परिवार से रखते थे ताल्लुख

साइरस मिस्‍त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था साइरस रियल स्टेट के खरबपति व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी. साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया।साइरस मिस्‍त्री 2019 में टाटा समूह के चेयरमैन बने थे। अध्यक्ष रहते हुए उनका टाटा समूह मे करियर विवादास्पद रहा था बता दें बाद में उन्होंने टाटा ग्रुप छोड़ दिया था आपको बताते चले कि मशहूर फिल्म मुगले आजम के फाइनांसर साइरस मिस्त्री के दादा थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button