निकाय चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को कहा अलविदा !
जैसे जैसे निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे कुछ राजनैतिक पार्टियों में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है।

जैसे जैसे निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे कुछ राजनैतिक पार्टियों में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। इसी बीच बाराबंकी जनपद में नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी बदले जाने से जिले के सपा नेताओं में बगावत शुरू हो गई है। जिले की हैदरगढ़ नगर पंचायत से प्रत्याशी बदले जाने से नाराज पूर्व विधायक राम मगन रावत ने पार्टी से अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा
हैदरगढ़ विधानसभा से सपा पूर्व विधायक राम मगन रावत का आरोप है कि जिले के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पार्टी पर दबाव डालकर उनके प्रत्याशी को बदला दिया है। राम मगन रावत का आरोप है कि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप समय-समय पर दलित और पिछड़े नेताओं का अपमान करते रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।