Former Governor of RBI: पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में हुये शामिल !

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में आज RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन शामिल होते हुए नजर आ रहें हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में आज RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Former Governor Raghuram Rajan) शामिल होते हुए नजर आ रहें हैं। जानकारी के मुताबिक आज RBI के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन जुड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए यह तस्वीरें कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट हैंडल (Twitter Account Handle) से शेयर की हैं।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े पूर्व RBI गवर्नर

आपको बता दें कि, राहुल गांधी ने राजन (Rajan) के साथ लंबी चर्चा करते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस सिलसिले में वह टी ब्रेक (T Break)  तक लगातार दोनों बातचीत करते हुए चल रहे थे। ऐसे में आर्थिक मुद्दों पर रघुराम राजन बेबाक राय रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस भारत जोड़ो यात्रा में लोग लगातार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ रहे हैं।

  • कैप्शन में कांग्रेस ने लिखा है, ”नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम कामयाब होंगे।”

मुख्य बिंदु

  • राजस्थान के सवाई माधोपुर से आज फिर से कांग्रेस की पदयात्रा शुरू हुई है।
  • इस तस्वीर में राजन और राहुल गांधी के बीच चर्चा होती हुई दिख रही है।
  • दोनों ने एक डॉक्यूमेंट्री के लिए आर्थिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।
  • ‘भारत जोड़ो’ यात्रा संभवतः अगले साल गणतंत्र दिवस पर समाप्त हो जायेगी।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से होते हुए राजस्थान पहुंच चुकी है।
  • कई जानी-मानी हस्तियां यात्रा में शिरकत कर चुकी हैं।
  • यहां से यह हरियाणा में प्रवेश करेगी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में लागू हुई धारा 144, प्रदर्शन पर लगी रोक !

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button