UP News: मेरठ में 400 लोगों का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, देवी-देवताओं की तस्वीरें हटाने को किया मजबूर !

'मेरठ' (Meerut) से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान मेरठ में धर्म परिवर्तन (Religion Change) का एक बड़ा मामला सामने आया है।

‘मेरठ’ (Meerut) से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान मेरठ में धर्म परिवर्तन (Religion Change) का एक बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक मंगतपुरम बस्ती के करीब 400 लोग SSP ऑफिस पहुंचे हुए हैं। इस मामले में उन सभी लोगों को जबरदस्ती हिंदू से ईसाई बनने को मजबूर किया जा रहा है।

400 लोगों का कराया धर्म परिवर्तन

जानकारी के अनुसार मेरठ की एक मलिन बस्ती के लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं। शिकायत यह है कि कोरोनाकाल में गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले यह लोग ऐसे लोगों के संपर्क में आ गए जो गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन करवाते हैं।

  • कुछ क्रिश्चियन लोगों ने लॉकडाउन में बस्ती वालों की मदद की।
  • अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं।
  • उन्हें पूजा करने और मंदिर जाने से मना किया जा रहा है।
  • कई घरों से हिंदू देवी-देवताओं की फोटो हटवा दी।
  • पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

मुख्य सूचना

  • हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों और देवताओं को हटाने के लिए मजबूर किया गया है।
  • यह लोग लॉकडाउन के दौरान उन लोगों के संपर्क में आए थे।
  • इन लोगों ने उन्हें खाना दिया, पैसा दिया और धर्म परिवर्तन के लिए कहा।
  • दीवाली में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों, चित्रों को हटाने और ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर किया।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • ब्रह्मपुरी क्षेत्र की एक मलिन बस्ती मंगतपुर इलाके के लोग एक बीजेपी के स्थानीय नेता के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस पहुंचे।
  • बस्ती के अधिकतर लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं।
  • बेहद गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले ये लोग कोरोनाकाल में ऐसे लोगों के संपर्क में आ गए।
  • इन लोगों का कहना था कि पिछले दिनों इन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार किया गया था।
  • इलाके में एक अस्थाई रूप से चर्च भी बना दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button