पहले नकली बाल लगाकर चोरी ,फिर हवाई जहाज के मज़े लेता है ये अनोखा चोर !

महाराष्ट्र के ठाणे में क्राइम ब्रांच में ऐसा चोर पकड़ा गया है,जो चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले नकली बालों की विग लगाकर अपना हुलिया बदल लेता था। फिर चोरी करने के बाद यह चोर हवाई जहाज से अपने गांव जाता था।

आए दिन न्यूज़ में हमें चोरी के अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलते हैं। इस डिजिटल ज़माने में चोर भी चोरी की नई नई तकनीक ढूंढ ले रहे है। महाराष्ट्र के ठाणे में क्राइम ब्रांच में ऐसा चोर पकड़ा गया है,जो चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले नकली बालों की विग लगाकर अपना हुलिया बदल लेता था। फिर चोरी करने के बाद यह चोर हवाई जहाज से अपने गांव जाता था। ठाणे क्राइम ब्रांच ने कड़ी जांच पड़ताल के बाद असम के रहने वाले इस आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

Robber Stock Photos, Royalty Free Robber Images | Depositphotos

 

गंजा चोर नकली बाल लगाकर करता था चोरी

मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे से जुड़े कई इलाकों में सुनसान और बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले इस चोर की पहचान मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से असम का रहने वाला है ,उसने तकरीबन 62 लाख से अधिक के सोने के जेवरात चुराए थे ,इसको मुंबई से सटे थाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इसने अब तक ठाणे जिले में 19, नवी मुंबई में 2 और मुंबई में 1 यानी कुल 22 बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है। आपको बतादे इस आरोपी के सिर पर बाल नहीं हैं, वह गंजा है। जब उसे चोरी की वारदात को अंजाम देना होता था तब वह नकली बाल लगा लेता था, ताकि कोई भी उसे पहचान न सके।

 

रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम

मुंबई ठाणे क्राइम ब्रांच के DCP शिवराज पाटील ने कहा कि नकली विग की आड़ में खुद की पहचान छिपाने की कोशिश करने वाला ये आरोपी असम के होजाई जिले से हवाई जहाज से ठाणे पहुंचता था। यहां सबसे पहले किराए का घर लेता था ,फिर जिन घरों में चोरी करना होता था, उनकी बारीकी से रेकी करता था। रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता था, फिर हवाई जहाज से अपने गांव चला जाता था। इस दौरान वह अपना फोन भी बंद कर देता था। क्राइम ब्रांच ने चोरी की दर्जनभर वारदातों में जब तकनीकी रूप से सीसीटीवी वीडियो खंगाले तो पता चला कि उसने सिर पर नकली बाल लगा रखे थे।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button