पहले दोनों ने पी बियर फिर फांसी पर झूले प्रेमी युगल !

मंदिर के पुजारी के अनुसार, पता नही चल पाया तीन बजे रात में लड़की की माँ मंदिर आयी और उसने सबसे पहले देखा कि दोनों फांसी पर झूल रहे हैं...

बदायूँ। वो दोनों आपस मे प्यार करते थे और साथ जीने मरने की कसमें खाते थे। लेकिन अचानक क्या हुआ जो दोनों ने मौत की राह चुनी और फांसी के फंदे पर झूल गए। जी हां बदायूँ जिले में मंदिर में फंसी के फंदे पर झूलते मिले प्रेमी युगल। वही गांव वालो का कहना हैं कि यह घटना ऑनर किलिंग से जुड़ा हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुची है और प्रेमी युगल के शवों का पंचनामा भरने की कार्यवाही में जुटी हुई है।

ये हैं मामला :

आपको बता दें, यह मामला उसावां थाना इलाके के मनसा नगला गाँव की है। जहां मंदिर में दो प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिला। पास ही बियर की बोतल और गिलास भी मिला है। प्रेमी युगल की पहचान धर्मपुर गांव के रहने वाले बिकेश पुत्र मुनेंद्र और लड़की की पहचान मनसा नगला निवासी कीर्ति के रूप में हुई है। दोनों के शव अलग अलग साड़ी से लटके हुए थे।

पुजारी के अनुसार :

मंदिर के पुजारी नेमि दास का कहना है कि, उनको पता नही चल पाया तीन बजे रात में लड़की की माँ मंदिर आयी और उसने सबसे पहले देखा कि दोनों फांसी पर झूल रहे हैं। सुबह 6 बजे लड़की की माँ ने हमसे फ़ोन लेकर अपने घर बताया तो गांव में शोर हो गया। पुजारी का कहना है कि, दोनों काफी दिनों से प्यार करते थे। दोनों सल्फास की गोलियां लाये थे लड़के ने बियर भी पी। उसके बाद दोनों फांसी पर झूले हैं।

लड़की के माँ के अनुसार :

वही लड़की की माँ का कहना है कि बेटी की शादी करने कब बाद से वह मंदिर में ही रहने लगी हैं उनको कुछ भी नही पता कि दोनों ने कब फांसी लगा ली। उधर घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डाक्टर ओपी सिंह भी घटना स्थल पर पहुच गए उन्होंने बताया कि, ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दी गई थी कि मंदिर में रहने वाले मुनेंद्र की बेटी और धर्मपुर निवासी मुनेश के बेटे ने मंदिर के ऊपरी कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फरेंसिक टीम भी मौके पर है आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा और कार्यवाही की जाएगी।

 

बाईट- एसएसपी डाक्टर ओपी सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button