दबंगों का आतंक : दिनदहाड़े की लोगों पर फायरिंग, प्रशासन को दी खुली चुनौती !

जिसके बाद घायलों को लेकर थाने जा रही टीयूवी गाड़ी पर दबंगों ने घेर कर दोबारा की ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

फर्रुखाबाद : दबंगों का आतंक एक बार फिर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर देखने को मिला है। जहां दिनदहाड़े की ताबड़तोड़ फायरिंग ( firing ) कर पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। आपको बता दें अमृतपुर कांड से भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया है। जिसमे एक बार फिर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव तलैया नगला का मामला सामने आया है। जहां दबंगों ने दिनदहाड़े खेत में खड़ी मक्का की फसल काटने जा रहे लोगों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दबंगों द्वारा किए गए हमले में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। तो वहीं घटना की सूचना देने के बाद भी थाना पुलिस 1 घंटे बाद तक नहीं मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को लेकर थाने जा रही टीयूवी गाड़ी पर दबंगों ने घेर कर दोबारा की ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

उसके बाद घटना के 1 घंटे बाद पहुंची थाना पुलिस ने आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया हथियारबंद दबंग हमलावर धमकाने के लिए फिर घर पहुंचे। घटना के लगभग ढाई घंटे बाद भी जिले का कोई भी आला अधिकारी नहीं पहुंचा। आपको बता दें 5 दिन पूर्व हमलावरों के परिवार की गायब नवविवाहित लड़की का घायल राम सिंह के पुत्र पर ले जाने का आरोप लगाया था।

जिसके बाद नव विवाहिता के पति ने 26 मई को थाना कमालगंज में दी थी। जिसके बाद पुलिस तहरीर मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की। घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ राम सिंह को जिला अस्पताल लोहिया से डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button