Rahul Gandhi समेत Congress नेताओं पर हिंसा के लिए दर्ज हुई FIR !

राहुल और दूसरे नेताओं पर आपराधिक साजिश के तहत को भीड़ को उकसाने और उन्हें रास्ते से भटकाकर गुवाहाटी शहर की ओर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कल असम में जमकर बवाल हुआ ,पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद राहुल गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। राहुल और दूसरे नेताओं पर आपराधिक साजिश के तहत को भीड़ को उकसाने और उन्हें रास्ते से भटकाकर गुवाहाटी शहर की ओर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन,  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर | Chief Minister  ...

पुलिस के जवानों को मारने के लिए भड़काया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने ट्वीट करके बताया है कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के संदर्भ में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 12O (बी) 143/147/188/283/353/332/333/427,  पीडीपीपी अधिनियम की धारा तीन के साथ पढ़ा जाए, के तहत मामला दर्ज किया है’’ ।

राहुल गांधी पर दर्ज होगी FIR! असम के CM ने DGP को दिए निर्देश, कांग्रेस  नेता पर भीड़ को उकसाने का आरोप | Moneycontrol Hindi

निश्चिंत रहिए, क़ानून के हाथ बहुत लंबे हैं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने राहुल गांधी के भाषण का एक वीडियो साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “प्रमाण सामने आ रहे हैं कि किस प्रकार से राहुल गांधी और जितेंद्र सिंह ने भीड़ को असम पुलिस के जवानों को मारने के लिए भड़काया। मारे जवान जनता के सेवक हैं, किसी शाही परिवार के नहीं। निश्चिंत रहिए, क़ानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, आप तक जरूर पहुंचेंगे।”

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button