RRR at Oscars: फिल्म RRR भारत को दिला सकती है कई अहम अवार्ड- अनुराग कश्यप

बुधवार को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने सार्वजानिक रूप से कहा कि एसएस राजामौली की फिल्म RRR के पास ऑस्कर में नामांकन हासिल करने का एक बड़ा मौका है।

बुधवार को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने सार्वजानिक रूप से कहा कि एसएस राजामौली की फिल्म RRR के पास ऑस्कर में नामांकन हासिल करने का एक बड़ा मौका है। भारत इसे इस साल पुरस्कारों में अपनी आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में अकादमी में भेजे।

दर्शकों पर फिल्म का जो जादू देखने को मिला

निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों तापसी पन्नू के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘दोबारा’ का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि उन्होंने देखा है कि “पश्चिम में RRR ने जिस तरह की हलचल को पैदा किया है। दर्शकों पर फिल्म का जो जादू और इसके लिए लोगों का पागलपन देखने को मिला है। वो पूरी तरह से प्रभावित करने वाला है।”

RRR ने अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर दर्शकों के लिए किया काम

एक साक्षात्कार में कश्यप ने कहा, “भारत अंतिम पांच में नामांकन कर सकता है यदि वह RRR फिल्म को चुनते हैं। आरआरआर ने कई स्तरों पर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए काम किया है। और अगर भारतीय जूरी इस साल ऑस्कर में इसे मौका देती है तो इसमें भारत को एक बार और गौरवान्वित करने की क्षमता है।

RRR में जूनियर एनटीआर और राम चरण प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में स्वतंत्रता सेनानियों और विद्रोहियों के रूप में जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ खड़े हुए थे। राजामौली ने वास्तविक जीवन के स्वतंत्रता सेनानियों – अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित जिन दो पात्रों को आधारित किया और अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी यात्रा की फिर से कल्पना की है। वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट बन गई और नेटफ्लिक्स पर भी हिट होने पर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने भी इसे खूब पसंद किया है। फिल्म में दो अभिनेताओं राम चरण व NTR के अतिरिक्त अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और ओलिविया मॉरिस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button