इटावा: चौबीस मार्च को उद्योग व्यापार मंडल की सम्मान यात्रा का डीएम चौराहे पर किया जाएगा भव्य स्वागत !

इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे उत्तर प्रदेश मैं 2023 को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।

इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे उत्तर प्रदेश मैं 2023 को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। और 13 मार्च को सहारनपुर से निकली सम्मान यात्रा पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में भ्रमण करते हुए.व्यापारियों को जोड़ने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा मुकुंद मिश्रा जी के नेतृत्व में निकाली गई है। सम्मान यात्रा 24 मार्च को फिरोजाबाद होते हुए।

इटावा के प्रमुख बाजारों और चौराहों में भव्य स्वागत की तैयारी

जसवंतनगर में यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा उसके बाद इटावा के प्रमुख बाजारों और चौराहों में भव्य स्वागत की तैयारी है।इकदिल में यात्रा का विश्राम होगा एवं भोजन की व्यवस्था के बाद सम्मान यात्रा औरैया के लिए प्रस्थान करेगी।अनंत अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

जीएसटी छापेमारी से व्यापारियों में खौफ

उन्होंने बताया कि 1973 में व्यापार मंडल का गठन किया गया। जो पूरे उत्तर प्रदेश में उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए संघर्ष करता है। और पूरे उत्तर प्रदेश में उद्योग व्यापार मंडल पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रहा है। और विश्वसनीय संगठन है। जीएसटी छापेमारी से व्यापारियों में खौफ था हमारे संगठन ने प्रदेश स्तर पर लड़ाई लड़ी तब सरकार दबाव में आई। सर्वे छापों के नियम को सरकार को वापस लेना पड़ा।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button