Lucknow: फूड प्वाइजनिंग से बुजुर्ग महिला की मौत, आठ उल्टी-दस्त से पीडि़त !

शहर के चिनहट इलाके में फूड प्वाइजनिंग से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं आठ लोग उल्टी-दस्त (डायरिया) से पीडि़त मिले हैं।

शहर के चिनहट इलाके में फूड प्वाइजनिंग से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं आठ लोग उल्टी-दस्त (डायरिया) से पीडि़त मिले हैं। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। तत्काल परिजनों ने मरीजों को दो मेडिकल संस्थानों में भर्ती कराया। कई मरीज चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में भी पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने मरीजों को सलाह दी।घटना की जानकारी मिलने के बाद बारिश में ही जिलाधिकारी और सीएमओ मौके पर पहुंचे। पीडि़त परिवारीजनों से भेंट की। मामले के बारे में जानकारी कर अफसरों से रिपोर्ट मांगी है।

हालत बिगड़ने से हुई मौत

चिनहट के नरेंद्री निवासी शिवशरन के बेटे के मुंडन संस्कार की दावत थी। पड़ोसी प्यारे लाल की पत्नी सावित्री (85) भी दावत में शामिल हुई। आरोप है दही बड़ा खाने के कुछ देर बाद ही कई लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। सावित्री ने पहले नजदीकी क्लीनिक से दवा ली। फायदा नहीं हुआ। बुजुर्ग महिला को लगातार उल्टी-दस्त हो रही थी। रविवार देर शाम चक्कर आने से बुजुर्ग महिला गिर पड़ी। हालत बिगडऩे बाद घर में ही उनकी मौत हो गईं।

इलाज के बाद भी हालत ख़राब

दूसरी ओर उल्टी-दस्त की वजह से आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। चार लोगों की इलाज के बाद भी तबीयत काबू में नहीं आई। उमेश, देवेंद्र, शंभु व शैली को हिंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं गांव के देवेंद्र सिंह चिनहट सीएचसी में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में भी सुधार है। बाद में डिस्चार्ज कर दिया गया। गांव का सनी को मेयो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

डीएम सूर्य पाल गंगवार सुबह नरेंद्री गांव पहुंचे।

शिवा कश्यप, बबलू सिंह, सूर्य वीर सिंह, देव सिंह, अनुराग व विकास सिंह समेत अन्य लोग अभी भी उल्टी दस्त की चपेट में हैं। घर पर दवा लेकर इलाज करवा रहे हैं। डीएम सूर्य पाल गंगवार सुबह नरेंद्री गांव पहुंचे। गांव में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने गांव में मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत की। सभी को पानी उबाल कर पीने का सुझाव दिया गया। डीएम ने बताया गांव में हुए आयोजन में खाना खाने से लोगों के बीमार होने की आशंका है। इसे लेकर जांच कराई जा रही है। डीएम ने बताया कि काफी घनी आबादी के दृष्टिगत क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ गांव जाकर मरीजों की सेहत का हाल लिया

ग्राम पंचायत को उक्त क्षेत्र की साफ सफाई सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि तत्काल पूरे क्षेत्र में ग्राम पंचायत के द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए साफ-सफाई कराई जाए। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने गांव जाकर मरीजों की सेहत का हाल लिया। उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह, डॉ. मिलिंद वर्धन व डॉ. निशांत समेत अन्य अधिकारियों ने मरीज व उनके परिवारीजनों से भेंट की। उन्हें दवाएं दी। बारिश में खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी। बासी भोजन करने से परहेज करने की सलाह दी।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button