CRIME: इन वजहों से गुस्साए छात्र ने अपने प्रिंसिपल को गोलियों से भुना, जाने एक स्कूल का दिल दहला देने वाला मामला !
सीतापुर सदरपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक छात्र ने अपने ही कॉलेज के प्रिंसिपल को गोलियों से भून दिया।
सीतापुर सदरपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक छात्र ने अपने ही कॉलेज के प्रिंसिपल को गोलियों से भून दिया। यह पूरा मामला शनिवार सुबह 8.30 बजे का है जब आरोपी ने अपने ही प्रिंसिपल को मौत के घाट उतरने का प्रयास किया। आपको बता दें यह पूरा मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के Adarsh Ram Swaroop Inter College का है।
क्यों मारा अपने ही प्रिंसिपल को ?
मिली जानकारियों के अनुसार शुक्रवार को स्कूल में मारपीट करने पर आरोपी छात्र गुरविंदर सिंह कौर को प्रिंसिपल राम स्वरूप वर्मा ने डांट दिया था। इसी बात से नाराज आरोपी ने अपने प्रिंसिपल को जान से मारने का प्लान बनाया। दरअसल यह सब तब शुरू हुआ जब शुक्रवार को स्कूल में प्रैक्टिकल फाइल चेक हो रही थी। तभी दूसरे छात्र रोहित से आरोपी गुरविंदर का विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि लड़ते लड़ते लड़को ने कॉलेज की कुर्सियों को भी छतिग्रस्त कर दिया था। जिसके बाद पूरे मामले की सुचना जब प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा तक पहुंची तो प्रिंसिपल ने वहां दोनों को फटकार लगाई। साथ ही डाटने के साथ साथ प्रिंसिपल ने गुरुविंदर को थप्पड़ मार दिया था।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
आरोपी गुरुविंदर की उम्र अभी महज 19 साल है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार वजह पहले भी स्कूल में विवाद कर चुका है। साथ ही आपको बता दें प्रिंसिपल को गोली मार आरोपी मौके से फरार हो गया था पर फिलहाल पुलिस ने रोहित को कस्टडी में ले लिया है।वारदात का पता चलते ही आरोपी छात्र का परिवार भी घर बंद करके फरार हो गया है। उनका पता किया जा रहा है। आरोपी परिवार का इकलौता बेटा है। पिता किसान है। फ़िलहाल प्रिंसिपल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।