#एफआईआर : द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले फ़िल्म निर्माता पर मामला दर्ज !

लखनऊ : राष्ट्रपति पद के लिये एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू पर अपने ट्विटर हैंडल से अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने पर फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ( Ram Gopal Verma ) के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी गई है। कुर्सी रोड निवासी मनोज कुमार सिंह ने तहरीर दी थी। इस टिप्पणी पर कई और लोगों ने आपत्ति जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

निर्माता के खिलाफ कार्रवाई किया जाना जरूरी

इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्र के मुताबिक कुर्सी रोड स्थित अर्जुन इन्क्लेव फेज-2 में रहने वाले मनोज कुमार सिंह ने इस टिप्पणी पर आपत्ति व्यक्त की थी। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की टिप्पणी समाज पर गलत असर डालेगी। ऐसे में फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई किया जाना जरूरी है।

ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की थी टिप्पणी

राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद राम गोपाल वर्मा ने उन पर टिप्पणी की है। 22 जून को अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस टिप्पणी को पोस्ट कर दिया। इसमें उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है, तो पांडव कौन है? उससे भी जरूरी यह है कि कौरव कौन है।

राम गोपाल वर्मा को गिरफ्तार करने की मांग

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट के जरिये द्रौपदी मुर्मू के नाम को महाभारत से जोडऩे की कोशिश की है। मनोज कुमार सिंह के मुताबिक राष्ट्रपति की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर ऐसी टिप्पणी गलत है। उन्होंने राम गोपाल वर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button