रास्ते का विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह !

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 6:00 बजे ग्राम दीवानगंज में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ

लखनऊ : मोहनलालगंज पुलिस द्वारा रास्ते के विवाद ( Conflict ) को लेकर दूसरे पक्ष को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 6:00 बजे ग्राम दीवानगंज में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके संबंध में पीड़ित राजू वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी ग्राम दीवान गंज थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ द्वारा आरोपी महावीर आर्यन नफर के खिलाफ पर मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि, घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो घटना में पीड़ित के चाचा ओमप्रकाश और वीरेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसके चलते उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर उन्हें ट्रामा सेंटर पीजीआई रेफर किया गया। तो वहीं मजनू ओमप्रकाश मौके पर बेहोश हो गए जिनकी स्थिति गंभीर थी।

मजदूरों की गंभीर स्थिति व चोटों की प्रकृति के चलते उक्त आरोपी में धारा 308/325 की वृद्धि की गई है। आरोपी घटना कार्य करने के बाद से फरार हो गए थे जिन्हें थाना पुलिस उप निरीक्षक विकास कुमार यादव हेड कांस्टेबल सत्येंद्र चौधरी हेड कांस्टेबल सतीश कुमार कांस्टेबल शिवप्रताप कांस्टेबल रोहित द्वारा तत्परता दिखाते हुए दीवानगंज जंगल से समय करीब दो बजे हिरासत में ले लिया गया है एवं नियमानुसार जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button