डिंपल यादव का मैनपुरी में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज !

कन्नौज से सांसद रह चुकी डिंपल यादव अब नई सीट मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए सोमवार को नामांकन पत्र भरेंगी। इसी के

कन्नौज से सांसद रह चुकी डिंपल यादव अब नई सीट मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए सोमवार को नामांकन पत्र भरेंगी। इसी के साथ ही वह मुलायम सिंह यादव की विरासत के भरोसे अपने प्रचार अभियान का आगाज करेंगी। नामांकन से पहले डिंपल यादव अपने ससुर मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद करेंगी। उनका नामांकन अभियान पूरी तरह सादगीपूर्ण होगा।

शनिवार को ही सैफई पहुंच गए परिवार समेत अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार समेत शनिवार को ही सैफई पहुंच गए थे। सपा की मैनपुरी इकाई ने नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए सारी तैयारियां कर ली गईं हैं। चार सेट में नामांकन पत्र भरवाने व प्रस्तावकों के नाम भी तय हो गए हैं। नामांकन के बाद डिंपल यादव का औपचारिक तौर पर प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। उनका इरादा ग्रामीण इलाकों में सघन प्रचार करने का है। मुलायम परिवार के अन्य सदस्य धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव पहले से ही प्रचार अभियान में जुटे हैं। यह दोनों नेता मैनपुरी का लोकसभा उपचुनाव जीत चुके हैं। इसलिए धर्मेंद्र यादव व तेज प्रताप यादव को यहां के चुनावी मिजाज का खासा अनुभव है जो अब सपा के काम आएगा।

ग्रामीण इलाकों में मुलायम सिंह यादव के समर्थकों की भारी तादाद

अखिलेश यादव इस बार पार्टी के लिए सघन प्रचार अभियान चलाएंगे। माना जा रहा है कि वह समाजवादी क्रांति रथ के जरिए भी प्रचार कर सकते हैं। मैनपुरी के दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में मुलायम सिंह यादव के समर्थकों की भारी तादाद है। इन बुजुर्ग ग्रामीणों का मुलायम सिंह से भावात्मक लगाव रहा है। अब अखिलेश इनको भी अपने गांवों में नेताजी के नाम पर वोट करने के लिए अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहेंगे।

अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर प्रचार अभियान की रणनीति पर चर्चा की। अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव स्व. रणवीर सिंह की स्मृति में हुए हवन कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव भी शामिल हुए। अखिलेश ने इस आयोजन की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button