Mainpuri By-Election: डिंपल यादव ने कहा- ‘वोटिंग से पहले अपने घर में न सोएं सपा कार्यकर्ता’ !

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को अपना कैंडिडेट बनाया है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को अपना कैंडिडेट बनाया है। आपको बता दें कि बीजेपी (BJP) और सपा के दिग्गज नेता मैनपुरी में प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं। लेकिन मुद्दे की यह बात है, पार्टी द्वारा न बुलाए जाने पर सपा विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने नाराजगी जताई है। इस सिलसिले में पल्लवी पटेल ने तंज कसते हुए बोला, मुझे अभी तक प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

मैनपुरी चुनाव पल्लवी पटेल ने जताई नाराजगी

जानकारी के अनुसार डिंपल यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जमकर तारीफ की और पार्टी उनके नाम पर ही वोट मांग मांग रही है। इस सिलसिले में पल्लवी पटेल का मानना है, मैनपुरी के प्रचार में मेरी जरूरत है या नहीं। ऐसे में यह पार्टी नेतृत्व और संगठन को तय करना होगा। हालांकि नेतृत्व अगर चाहेगा तो मैनपुरी में प्रचार करने के लिए जरूर जाऊंगी।

  • डिंपल यादव ने पार्टी नेताओं को उपचुनाव मतदान से पहले अपने घरों में न सोने की हिदायत दी है।
  • डिंपल यादव ने यह दावा किया है कि, बीजेपी सरकार जिला प्रशासन की मदद से सपा के स्थानीय नेताओं को प्रताड़ित करने लगी हुई है।

मुख्य बिंदु

  • डिंपल यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ बिखराव की बातें करती रहती है।
  • ऐसे में उन्होंने कहा है, वह हमें एक-दूसरे से भी लड़ा सकती है।
  • वह आपके और आपके बच्चों के भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचेगी।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, “यह सच्चाई है कि मैनपुरी नेताजी मुलायम सिंह यादव का क्षेत्र है।
  • कोई भी इस वास्तविकता को छुपा नहीं सकता। हम इसी सच को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
  • मैनपुरी की जनता जानती है कि ‘नेताजी’ ने यहां विकास किया है।
  • ऐसे में उम्मीद है कि जनता इस उपचुनाव में उनका सम्मान रखेगी।

यह भी पढ़ें : DM ने मंडी प्रशासन की दुकानों में फ़ायर सेफ्टी के दिए निर्देश !

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button