मैच के बाद लगी धोनी सर की क्लास, तश्वीरे आई सामने !
कुछ दिन पहले धोनी को अपनी पत्नी साक्षी, टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में अपना जन्मदिन मनाते देखा गया था
एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 49 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का फाइनल मुकाबला आज 10 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। भारतीय टीम उस मैच को जीतकर इंग्लैंड का सफाया करना चाहती है।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी ट्विटर पर एक खास तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वह एमएस धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। पंत इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में सलामी बल्लेबाज के लिए आए थे।
मैच के बाद भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भारतीय डेसिंग रूम में खिलाड़ियों से मिलने गए। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की। जिसमें धोनी को भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और अन्य लोगों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है।
41 साल के एमएस धोनी इस समय यूके के दौरे पर हैं। कुछ दिन पहले 7 जुलाई को धोनी को अपनी पत्नी साक्षी, टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में अपना जन्मदिन मनाते देखा गया था।
धोनी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विंबलडन 2022 में भी देखा गया था। उस दौरान धोनी ने ग्रे कलर का ब्लेजर और काला चश्मा पहना हुआ था। तस्वीरें विंबलडन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल और धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी सीएसके द्वारा साझा की गईं।