नवरात्रि के दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़, प्रशासन द्वारा 5 मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन !
चैत्र नवरात्रि पर्व की आज से शुरुआत हो रही है, पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा, अर्चना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा का विधि विधान है।

चैत्र नवरात्रि पर्व की आज से शुरुआत हो रही है, पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा, अर्चना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा का विधि विधान है। भक्त नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवास भी रखते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।
मंदिरों पर ण आयोजित हो रहे गायन व जागरण
नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा, अराधना का विशेष महत्व है। जनपद आजमगढ़ में रामनवमी पर 5 मंदिरों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। जिसमें मां पाल्मेश्वरी देवी धाम, पल्हना, तहसील लालगंज, 2. शीतला माता मंदिर, निजामाबाद, 3. भंवरनाथ मंदिर, आजमगढ़, 4. माता पूर्वी धाम, आहोपट्टी, सदर व 5. दक्षिणमुखी देवी, काली मंदिर चौक, आजमगढ़ में आज 22 तारीख से लेकर 30 मार्च तक चैत्र नवरात्रि/श्री राम नवमी के अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ, गायन व जागरण आयोजित हो रहे हैं।
लोगों की मनोकामना होती है पूरी होती है
इन मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारों में लगे हैं। बात कर रहे है दक्षिण मुखी दुर्गा माता चौक आज़मगढ़ स्थित मंदिर की तो वह प्राचीन मंदिर है। खास बात ये है दक्षिण मुखी मंदिर कोलकाता में है वही आजमगढ़ में भी माता का दक्षिण मुखी मंदिर आस्था का केंद्र है। जहाँ लोगों की मनोकामना पूरी होती है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।