कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ा स्वास्थ्य, अस्पताल में कराया गया भर्ती !
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ब्रोंकाइटिस के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की तबीयत ऐसे समय में बिगड़ी है जब राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं।
वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अरूप बसु की देखरेख में चल रहा इलाज
सर गंगाराम अस्पताल द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अरूप बसु की देखरेख में इलाज चल रहा है। उन्हें दो मार्च गुरुवार को बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया था। वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके कई टेस्ट हो रहे हैं।
दूसरी बार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी
अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। सोनिया गांधी को इस साल दूसरी बार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोनिया गांधी को 5 जनवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने बताया कि उन्हें वायरल इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।