इंदिरा जी के खिलाफ आंदोलन में किया डेब्यू, आज हैं सियासी पिच के सुल्तान !

नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार की भी चर्चा कम ही होती है इसके अलावा नीतीश के भाई, बहन और पत्नी के बारे में भी लोग कम जानते

आज देश की राजनीति में आज बिहार की राजनीति सभी की जुबान पर रही। कारण नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनना। मंगलवार को उन्होंने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए राजद से गठबंधन कर लिया।

नीतीश का परिवार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहा

इस ऐलान के साथ ही पूरे देश में नीतीश की चर्चा जोर पकड़ने लगी थी। हर कोई नीतीश कुमार के परिवार और उनके बारे में सबकुछ जानना चाहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नीतीश का परिवार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहा है। नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार की भी चर्चा कम ही होती है। इसके अलावा नीतीश के भाई, बहन और पत्नी के बारे में भी लोग कम जानते हैं।

काफी पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। उनकी माता का नाम परमेश्वरी देवी था। पिता कविराज राम लखन सिंह एक आयुर्वेदिक चिकित्सक (DOCTOR) थे। नीतीश काफी पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं। उन्होंने 10वीं तक एक गांव के स्कूल में पढ़ाई की, फिर 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ स्नातक किया।

सभी सदस्य राजनीति और लाइमलाइट से दूर

अपनी शिक्षा के बाद उन्होंने बिहार विद्युत मंडल में काम करना शुरू किया। यहां उनका मन नहीं लगा तो वे राजनीति में आ गए। नीतीश कुमार की तीन बहनें और एक बड़ा भाई है। बड़े भाई सतीश कुमार किसान हैं। उनके अलावा उनकी तीन बहनें उषा देवी, इंदु देवी और प्रभा देवी हैं। हालांकि इन सबके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। क्योंकि नीतीश के परिवार के सभी सदस्य राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

आंदोलन में कई युवा नेता उभरे

70 के दशक में इंदिरा गांधी और कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश था। जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार समेत पूरे देश में आंदोलन शुरू हो गया। ऐसे में नीतीश कुमार भी आंदोलन में शामिल हो गए। जनता पार्टी के इस आंदोलन ने केंद्र में इंदिरा सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाई। फिर इस आंदोलन में कई युवा नेता उभरे, उनमें से एक नीतीश भी थे।

पत्नी की मौत से नीतीश को बहुत दुख हुआ

नीतीश कुमार ने अंतर्जातीय विवाह किया है। उनका विवाह मंजू कुमारी सिन्हा से 22 जून 1973 को हुआ था। मंजू एक सरकारी स्कूल में टीचर थी। मंजू का 2007 में निधन हो गया था। पत्नी की मौत से नीतीश को बहुत दुख हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त वह खूब रोए थे।

निशांत अपने पिता की तरह राजनीति में नहीं आएंगे

नीतीश और मंजू का एक बेटा निशांत कुमार है। निशांत ने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। निशांत हमेशा राजनीति से दूर रहे। उन्हें कभी भी अपने पिता के साथ राजनीतिक बैठकों या राजनीतिक आयोजनों में नहीं देखा जाता है। खुद निशांत ने भी घोषणा की है कि वह अपने पिता की तरह राजनीति में नहीं आएंगे। नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 56 लाख 23 हजार रुपये है। वहीं उनके बेटे की कुल संपत्ति दो करोड़ 43 लाख रुपए है। निशांत के पास 1 करोड़ 18 लाख रुपये और 1 करोड़ 25 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button