Hathras Accident: हाथरस में हुआ बड़ा हादसा, हरिद्वार से ग्वालियर गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियाें की हुई मौत !

उत्तर प्रदेश के हाथरस इलाके में शनिवार तड़के एक डंपर ट्रक की चपेट में आने से कांवड़ यात्रा के सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के हाथरस इलाके में शनिवार तड़के एक डंपर ट्रक की चपेट में आने से कांवड़ यात्रा के सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए आगरा (Agra) रेफर किया गया है। कांवरियों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हमे डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा. पुलिस ने यह जानकारी दी। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने जनपद हाथरस में सड़क हादसे में 6 कांवरियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

यहां पर हुआ हादसा

हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के हाथरस-आगरा मार्ग पर बढ़ार चौराहे के पास यह दुर्घटना हुई। शुक्रवार और शनिवार की रात करीब ढाई बजे एक बेकाबू तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के जत्‍थे को रौंद दिया। इस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें इलाज के लिए सबसे पहले नजदीक के अस्‍पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बताया जा रहा है क‍ि घायलों में से भी एक की मौत हो गई।

हादसे के दौरान हुई मौत

हादसे के शिकार लोग ग्वालियर के खुर्द गांव के रहने वाले थे पांच कांवड़िए 28 वर्षीय जबर सिंह पुत्र सुलतान सिंह, 30 वर्षीय रणवीर पुत्र अमर सिंह, 30 वर्षीय मनोज पाल पुत्र मोहन सिंह, 30 वर्षीय रमेश पाल पुत्र नाथूराम और नरेश पाल पुत्र रामनाथ की आगरा पहुँचने पर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास पुत्र प्रभु दयाल और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान विकास ने भी दम तोड़ दिया। यह हादसा रात करीब ढाई बजे का है।

हरिद्वार से ग्वालियर के लिए जा रहे थे कांवरिए

बताया जाता है कि कांवरिया, हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर (Gwaliar) बाघी खुर्द के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों भी पहुंच गए. जिनके द्वारा दुर्घटना करने वाले ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। आगरा ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक का कहना है कि डंपर (Dumper) को पकड़ने के लिए टीम लगी है उसे शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

सावन के महीने मे कांवर यात्रा

आपको बता दें कि इस समय सावन मास (Sawan Month) चल रहा है।  सावन के महीने मे कांवर यात्रा चलती है।  प्रदेश के सभी गंगा घाटों से कांवरिया गंगा का पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने स्थानों के शिवालयों पर जाते हैं।  मुख्यमंत्री Yogi ने कावरियों की सुरक्षा व्यवस्था के आदेश पुलिस प्रशासन को दे रखे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button