औरंगाबाद में छठ पूजा की तैयारियों के बीच फटा सिलेंडर, 30 लोग झुलसे !

बिहार के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटने का बड़ा मामला सामने आया हैं। यह हादसा शुक्रवार की रात 2:30 बजे हुआ।

बिहार के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटने का बड़ा मामला सामने आया हैं। यह हादसा शुक्रवार की रात 2:30 बजे हुआ। बता दें हादसे में परिवार और आस पड़ोस समनत लगभग 30 लोगों की आग में झुलसने की खबर सामने आयी है घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगो का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा 10 घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया।

छठ पूजा का प्रसाद बनाते वक्त लगी आग

यह पूरा मामला बिहार औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 के निवासी अनिल गोस्वामी के घर का हैं जहां छठ पूजा की तैयारियों के बीच प्रसाद बनाते वक्त यह हादसा हुआ। मिली जानकारियों के अनुसार परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गई।

बचाव में पहुंचे पुलिस कर्मी भी झुलसे

अचानक कैलेंडर ब्लास्ट में परिवार मुहल्ले समेत 30 लोगों के जख्मी होने की खबर सामने आई है वहीं बचाव के लिए पहुंचे सुरक्षा कर्मी भी इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button