# CWG 2022 : भारत को मिला दूसरा स्वर्ण, इस युवा ने ऊँचा किया तिरंगा !

19 वर्षीय भारोत्तोलक ने पुरुषों के 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है, अब उनके पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है।

संक्षेप में

आज देश को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में फिर से सोने कि चमक देखने को मिली। देश को मीराबाई चानू के बाद युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने सोने का तमगा दिलाया है। 19 वर्षीय इस भारतीय एथिलीट ने वेटलिफ्टर में दिलाया है।

                           विस्तार से

67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में चमत्कार किया है। 19 वर्षीय भारोत्तोलक ने पुरुषों के 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। लालरिननुंगा की 300 किग्रा (140 + 160 y) उठाने की कोशिश कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड हासिल करने में सफल रही। जेरेमी ने चार साल में तीसरी बार तिरंगे की शान बढ़ाई है। उन्होंने 2018 यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल के अलावा पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। अब उनके पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है।

जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में 5 पदक जीते हैं और सभी पदक भारोत्तोलन में आए हैं। भारत अब तक दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। जेरेमी लालरिनुंगा से पहले 30 जुलाई (शनिवार) को संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। उसके बाद गुरुराजा पुजारी ने 61 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल, देश को अब तक 5 मेडल मिले है।

चार साल में तीसरी बार तिरंगे की शान बढ़ाई

भारतीय युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में चमत्कार किया है। 19 वर्षीय भारोत्तोलक ने पुरुषों के 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। लालरिननुंगा की 300 किग्रा (140 + 160 y) उठाने की कोशिश कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड हासिल करने में सफल रही। जेरेमी ने चार साल में तीसरी बार तिरंगे की शान बढ़ाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button