क्रिकेट की दुनिया के ” युवराज ” घर आया ” शहजादा “, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) पिता बने हैं। उनकी पत्नी हेजल कीज ने बेटे को जन्म दिया है। युवराज ने मंगलवार यानी 25 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लोगों से एक अपील भी की। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मां बनने की जानकारी दी है।

तोहफे के लिए ईश्वर का शुक्रिया

Related Articles

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हमारे सभी फैंस, परिवार और दोस्तों, हमें इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें आशीर्वाद में बेटा दिया है। हम इस तोहफे के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखा जाएगा क्योंकि हम नन्हीं सी जान का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। लव हेजल एंड युवराज।’

मैजेस को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर

हेजल कीच ने भी इस मैजेस को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस खुशखबरी के बाद युवराज सिंह और हेजल कीच को उनके चाहने वाले और कई सेलेब्रिटीज बधाइयां दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लिखा, ‘बधाई हो यंगगगग…. आपको बहुत खुश होना चाहिए।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button