# CRICKET MISTAKE : भुवनेश्वर कुमार ने मैच में डाली 208 KMPH की गेंद, बल्लेबाज ने ऐसे खेली गेंद !
भारत के लिए जब भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करने आए तो उनकी एक गेंद की रफ्तार 208 किमी प्रति घंटा थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच ( T20 Match ) रविवार को खेला गया था। बारिश के बाधित यह मैच टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत लिया था।
कुछ ऐसा हुआ जिससे क्रिकेट फैंस चौंक गए
मैच के पहले ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिससे क्रिकेट फैंस चौंक गए। भारत के लिए जब भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करने आए तो उनकी एक गेंद की रफ्तार 208 किमी प्रति घंटा थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
Bhuvi bowling with 208 km/h 😭😭😭 pic.twitter.com/e9pTkYT5nb
— A (@AppeFizzz) June 26, 2022
स्पीडोमीटर की खराबी के कारण था
हालांकि, यह स्पीडोमीटर की खराबी के कारण था। टीम इंडिया ने पहले मैच में गेंदबाजी करने का विकल्प चुना था। जिसमें भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए गेंदबाजी की थी। पारी की पहली गेंद की गति को 201 किमी प्रति घंटे के रूप में दिखाया गया था। इसके बाद एक गेंद की गति 208 किमी प्रति घंटे के रूप में दिखाई गई थी।
WORLD RECORD BROKEN
Bhuvi broken his own record by bowling at 208 kmph. Bhuvi launching rockets today. This is unbelievable#indvsire #IREvIND pic.twitter.com/FFvzLGfPsN
— Rohit.Bishnoi (@The_kafir_boy_2) June 26, 2022
अगला मैच 28 तारीख को खेला जाएगा
तो वहीं सोशल मीडिया पर क्रिकेट लवर्स जमकर ट्रोल कर रहे है। कोई अपने कमेंट के जरिए खिंचाई कर रहा है। तो कोई जमकर निशाना साध रहा है। आपको बता दें इस सीरीज का अगला मैच कल यानि 28 तारीख को खेला जाएगा।