भाकपा ने जल जंगल और जमीन बचाने का लिया संकल्प, माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित !

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक रांची में धरती आबा जननायक भगवान बिरसा मुंडा के 147 में जयंती के

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक रांची में धरती आबा जननायक भगवान बिरसा मुंडा के 147 में जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । जयंती समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रांची जिला के सचिव अजय कुमार सिंह ने किया। समारोह में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों के द्वारा बारी बारी से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। महेंद्र पाठक ने कहा शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन की हिफाजत के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान की आहुति दे दी।

संपदाओं के दोहन से बचाने के लिए जन आंदोलन तेज करेगी भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर राज्य की संपदाओं के दोहन से बचाने के लिए जन आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह मनाया जा रहा है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यकर्ता उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए राज्य में राज्य में संकल्पित है। अजय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के गठन के बाद 22 साल बीत गए लेकिन आज भी झारखंड में रहने वाले लोगों के सपना अधूरा पड़ा हुआ है। प्रत्येक साल लाखों की संख्या में युवक और युवतियां दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए प्लान कर रहे हैं।

ये रहे मौजूद

मौके पर महेंद्र पाठक, अजय कुमार सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, राजेश यादव, फरजाना फारुकी, अनिरुद्ध कुमार, विजय मिश्रा, राजेश राय, मनोज ठाकुर ,श्यामल चक्रवर्ती, नागेंद्र चौधरी, राहुल वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें: झारखंड स्थापना दिवस: 147 योजनाओं की हुई शुरुआत और 222 योजनाओं का हुआ उद्घाटन !

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button