महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर देश कर सकता है प्रगति- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 02 अक्टूबर 2019 गांधी जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 02 अक्टूबर 2019 गांधी जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। गांधी जी का मानना था कि सिर्फ केन्द्र में बैठकर दस-बीस लोग लोकतंत्र को नहीं चला सकते हैं जब तक लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरा देश शामिल न हो।


अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है।

अखिलेश यादव ने गांधी जी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए सत्य अहिंसा और त्याग के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा है।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button