HP Assembly Election 2022: शिमला पहुंची कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी, मंडी में करेंगी परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित !

'हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव' (Himachal Pradesh Assembly Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

‘हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव’ (Himachal Pradesh Assembly Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान कांग्रेस (Congress) की महासचिव और पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सोमवार को एक बार फिर से प्रदेश में जनसभा करेंगी। इस सिलसिले में प्रियंका गांधी सोमवार को मंडी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी ने जनसभा को किया संबोधित

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की जनसभा को देखते हुए पार्टी नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस सिलसिले में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दवा किया जा रहा है, मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 में से 13 विधानसभा क्षेत्रों से लोग रैली में पहुंचेंगे।

मुख्य सूचना

  • विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी की स्टार प्रचारक के तौर पर पहली रैली है।
  • हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रियंका गांधी की एक-एक रैली रखी गई है।
  • प्रियंका गांधी 4 नवंबर को कांगड़ा और 7 नवंबर को हमीरपुर में जनसभा करेंगी।
  • प्रियंका गांधी इससे पहले सोलन के ठोडो ग्राउंड से ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ कर चुकी हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी।
  • वहीं वोटो की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • राजस्थान से कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट एक नवंबर को जिला ऊना के कुटलैहड़ और हमीरपुर में चुनावी जनसभाएं करेंगे।
  • पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को हिमाचल में छह नवंबर के बाद बुलाने की योजना है।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छह नवंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।
  • पार्टी नेताओं ने खरगे की प्रदेश में तीन से चार जगह जनसभाएं करने की योजना तैयार की है।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button