पूर्व सीएम के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में हुए शामिल, पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह !

गुजरात के पूर्व सीएम शंकरसिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्र आज यानि 28 अक्टूबर को कांग्रेस में...

गुजरात के पूर्व सीएम शंकरसिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्र आज यानि 28 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हुए। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। आपको बता दें कि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार शुरू कर दिया है।

महेंद्र सिंह वाघेला हुए कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस में शामिल होने के बाद महेंद्र सिंह वाघेला ने एक बार फिर गुजरात की राजनीति में शंकर सिंह वाघेला और नरेंद्र मोदी के बीच टकराव देखने की संभावना को बढ़ाना शुरू कर दिया है। वहीं महेंद्र सिंह वाघेला के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुजरात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की मौजूदगी में महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

महेंद्र सिंह वाघेला से जब पूछा गया कि क्या उनके पिता शंकर सिंह वाघेला भी कांग्रेस में लौटेंगे तो उन्होंने कहा कि इसका जबाब वह ही दे सकते हैं कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं। महेंद्र ने कहा कि वह मेरे पिता हैं और उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव में तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के सामने शंकरसिंह वाघेला कांग्रेस की तरफ से सीएम उम्मीदवार के तौर पर उतरे थे, हालांकि वाघेला चुनाव हार गए थे।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button