CM Kejariwal ने अधिकारियों को दिए छठ पूजा के दौरान यमुना प्रदूषण मुक्त करने के निर्देश !

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि छठ पर्व के दौरान यमुना नदी प्रदूषित न हो यह सुनिश्चित करने के लिए...

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि छठ पर्व के दौरान यमुना नदी प्रदूषित न हो यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पर्व मनाया जाएगा. सभी अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि यमुना प्रदूषित न हो इसके लिए सभी इंतजाम किए जाएं।’

इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में आप सरकार छठ पूजा के सामुदायिक उत्सव के लिए 1,100 घाटों को फंड देगी। आपको बता दें कि छठ पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के बीच एक लोकप्रिय त्योहार है। चार दिवसीय यह उत्सव इस साल 28-31 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा। इसमें लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं।

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली छठ पूजा का सामुदायिक उत्सव कोरोना महामारी के कारण दो साल तक प्रभावित रहा। इस साल दिल्ली सरकार ने 1,100 घाटों पर सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, ‘2014 में, दिल्ली सरकार ने 69 घाटों पर छठ पूजा के जश्न के लिए फंडिंग की और इस पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए। अब 2022 में 1,100 जगहों पर छठ पूजा के आयोजन के लिए सरकार पैसा देगी और 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी.’

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button