NATION: 70 सालों बाद विदेश से भारत मंगाए जाएंगे चीते, जाने इतने सालों का क्यों किया गया इंतज़ार ?
चीता (tiger) जो की दुनिया का सबसे तेज भागने वाला जानवर कहा जाता है। भारत में आजादी के बाद से एक भी चीता नहीं है, उसे छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में साल 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया।
चीता (tiger) जो की दुनिया का सबसे तेज भागने वाला जानवर कहा जाता है। भारत में आजादी के बाद से एक भी चीता नहीं है, उसे छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में साल 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया। देश में बीते 70 साल से एक भी चीता नहीं था। पर अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में चीता बढ़ाने के लिए चीता प्रोजेक्ट को लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसमें विदेश से चीता लाए जाएंगे।
इतने सालों तक क्यों नहीं आए देश में बाहर से चीते
ऐसा नहीं है कि पहले चीते नहीं आ सकते थे। 1970 के दशक में ईरान भारत को चीते देने के लिए तैयार था पर बदले में उसे शेर (Lion) चाहिए थे । आपको जानकार हैरानी होगी कि साल 1947 से भारत में दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता नहीं है जानकारियों के मुताबिक जब देश में आखिर चीता बचा था, तो उसका भी किसी महाराजा ने शिकार कर लिया था। जिसके बाद साल 1972 में लागू एक नियम के अनुसार देश में किसी भी जगह किसी भी जंगली जीव का बेवजह शिकार करना प्रतिबंधित है।
इन जगह पर रखे जाएंगे चीते
प्रधानमंत्री 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने वाले है। इस दौरान देश में नामीबिया से लाए गए आठ चीताओं को जंगल में छोड़ा जाएगा। चीताओं को देश में लाने की बात पहले से हो रही थी पर COVID की वजह से यह तब संभव नहीं हो पाया था। इन चीताओं को दिल्ली से हवाई यात्रा के जरिए कुनो लेकर जाया जाएगा। इस प्रोग्राम को देखते हुए नेशनल पार्क के पास 8 हेलीपैड्स भी तैयार किए गए हैं। मिली जानकारियों के अनुसार देश के उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश इन पांचों राज्यों में से किसी भी जगह पर चीतों को रखा जा सकता है ।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।