चंद्रयान 3 चंद्रमा के सतह के नजदीक पहुंच चुका है !

चांद पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। भारत का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' बुधवार (9 अगस्त) को चांद की सतह के और नजदीक पहुंच गया है।

चंद्रयान-3 के साथ भारत ने एक बार फिर से उड़ान 14 जुलाई 2023 को भरी थी श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था। ISRO का पिछला मून मिशन ‘चंद्रयान-2’ आखिरी दौर में फेल हो गया था जिसके चलते अब चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर भेजा गया चंद्रयान 2 में जो कुछ गलतिया हुई थी। उसको सुधार करके चंद्रयान 3 को लॉन्च किया चंद्रयान-3 को पिछली गलतियों से सबक लेकर डिजाइन किया गया है। चांद पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। भारत का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार (9 अगस्त) को चांद की सतह के और नजदीक पहुंच गया है।

Chandrayaan 3 Latest Live Location Update Moves Near to Moon ISRO Gave  Latest Update Tomorrow Day is Important - India Hindi News - Chandrayaan-3:  अभी कहां पहुंचा है अपना चंद्रयान-3, ISRO ने

 चंद्रयान-3 को पिछली गलतियों से सबक लेकर डिजाइन किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को यह जानकारी दी। वह अब 174 किमी x 1437 किमी छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान का अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को होगा। इतना ही नहीं, महत्वाकांक्षी मिशन के आगे बढ़ने के साथ ही चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसकी स्थिति चंद्र ध्रुवों के ऊपर करने के लिए इसरो सिलसिलेवार कवायद कर रहा है।

Chandrayaan 3 Latest News Today In Hindi: अब चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा  अपना चंद्रयान 3, पार किया अहम पड़ाव, जल्द मुट्ठी में होगा चांद

जारी की थीं चांद की तस्वीरें

इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिए लॉन्च किया गया था। उस समय अधिकारियों ने बताया था कि प्रणोदक मॉड्यूल ‘लैंडर’ और ‘रोवर’ को 100 किलोमीटर तक चंद्रमा की कक्षा में ले जाएगा। इसमें चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी के ध्रुवीय मापन का अध्ययन करने के लिए एक ‘स्पेक्ट्रो-पोलरमेट्री’ पेलोड भी जोड़ा गया है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button