Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Breakup: युजवेंद्र चहल की पत्नी ने अपने नाम के आगे से हटाया पति का सरनेम, चहल के एक पोस्ट ने भी मचाई सोशल मीडिया पर हलचल !

भारतीय क्रिकेट स्टार, स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी मैच के बाद भी अक्सर सोशल मिडिया में छाए रहते हैं,

भारतीय क्रिकेट स्टार, स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी मैच के बाद भी अक्सर सोशल मिडिया में छाए रहते हैं, पर इस बार उनके सुर्खियों में आने का कारण उनका कोई डांस परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि इस बार युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने उनके फैंस के दिलो में हलचल सी मचा दी हैं। बता दे क्रिकेटर की पत्नी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने पति यानि चहल के सरनेम को अपने नाम से हटा दिया हैं।

धनश्री ने हटाया चहल का नाम

युजवेंद्र चहल की पत्नी कोरियोग्राफर पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम से चहल का नाम हटा लिया है। इसे देख उनके फैंस यह कयास लगा रहे है कि, क्रिकेटर और कोरियोग्राफर कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दे शादी के बाद धनश्री वर्मा ने अपने नाम में युजवेंद्र का सरनेम जोड़ा था। धनश्री के अपने इंस्टा बायो के चेंज करते ही लोंगो को मन में उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल आने लगे। तभी कुछ देर बाद ही युजवेंद्र ने भी इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है- न्यू लाइफ लोडिंग (New Life Loading)। ये पोस्ट और धनश्री का अचानक से अपना सरनेम चेंज करने से लोंगो को मन में कई सवाल आ रहे हैं।

3 महीने की दोस्ती के बाद की थी शादी

क्रिकेटर और कोरियोग्राफर ऑनलाइन क्लास के दौरान एक-दूसरे से पहली बार मिले थे। बता दे चहल ने डांस सीखने के लिए जहां एडमिशन लिया था, धनश्री वहीं डांस सिखाती थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। बस 3 महीने तक रिलेशनशिप के बाद 9 अगस्त 2020 को युजवेंद्र ने रोके की खबर सुनाते हुए अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। फिर दिसम्बर में शादी के बाद यह कपल अपनी क्यूटनेस और रोमांटिक फोटोज के कारण आए दिन चर्चा में रहा।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button