#CBSE BOARD RESULT : 12वीं कक्षा के नतीजों में 94% लड़कियां व 91% लड़के हुए पास !

इस बार सीबीएससी की तरफ से परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया साथ ही रिजल्ट सीधे स्कूलों के डिजी लॉकर में भेजा गया है

लखनऊ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से एक 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। राजधानी की अंशिका यादव को फिजिकल एजुकेशन में 97 अंक मिले तो वहीं अंग्रेजी व पॉलिटिकल साइंस में 99-99 मिले हैं।

प्रज्वल यादव ने यह सफलता हासिल की

बात अगर लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी शाखा LPS-SOUTHCITY (C.P. Singh Foundation) के प्रज्वल यादव ने 98.8% अंक हासिल किए हैं। उन्हें साइंस ग्रुप के छात्र को गणित में 100, फिजिक्स में 97 अंक मिले हैं। केमिस्ट्री फिजिकल एजुकेशन और साइंस में 99 99 अंक हासिल कर प्रज्वल यादव ने यह सफलता हासिल की है।

परिवार स्कूल और शहर का मान बढ़ाया

इसी क्रम में रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्वोदय नगर शाखा की छात्रा श्रेया ने 98.4% अंक हासिल किए हैं। वहीं इसी स्कूल की विकास नगर सेक्टर 14 शाखा की छात्रा खुशी तिवारी ने भी 98.4% अंक हासिल कर परिवार स्कूल और शहर का मान बढ़ाया है।

काफी समय से इंतजार चल रहा था

बता दें, लखनऊ में सीबीएसई स्कूलों की संख्या करीब 200 है। यहां से करीब 16000 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी। यह परीक्षा अप्रैल से जून तक चली थी। परीक्षा के नतीजों को लेकर काफी समय से इंतजार चल रहा था।

रिजल्ट सीधे स्कूलों के डिजी लॉकर में भेजा गया

इस बार सीबीएससी की तरफ से परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया था। 2 सेमेस्टर परीक्षाएं कराई गई है। जिसके नतीजों के आधार पर रिजल्ट तैयार हुआ है। खास बात यह रही कि इस बार रिजल्ट सीधे स्कूलों के डिजी लॉकर में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button