CBI Raids In Bihar: बिहार के 5 नेताओं पर CBI की रेड, फ्लोर टेस्ट से तुरंत पहले हुई छापेमारी !

बिहार में सरकार के फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले RJD के पांच नेताओं के घर CBI की छापेमारी हुई। इनमें 2 राज्यसभा सांसदों के साथ पूर्व विधायक और RJD के फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं।

बिहार में सरकार के फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले RJD के पांच नेताओं के घर CBI की छापेमारी हुई। इनमें 2 राज्यसभा सांसदों के साथ पूर्व विधायक और RJD के फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं। मामला जमीन के बदले रेलवे में नौकरी घोटाले से जुड़ा है। वहीं, CBI और ED बुधवार को देश में 22 ठिकानों पर छापे मार रही है।

छापों को बताया बदले की कार्यवाई !

CBI की टीम सुबह आठ बजे अबु दोजाना, RJD के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह के घर पहुंची। छापे के दौरान सुनील सिंह अपने घर की बालकनी में नजर आए। सुनील और उनकी पत्नी ने छापों को बदले की कार्रवाई बताया है। सुनील सिंह का कहना है कि उन्हें बाहर कर दिया गया। और CBI उनके घर में घुस गई। दूसरी तरफ अबु दोजाना के ठिकाने पर भी छानबीन जारी है। दोजाना की कंपनी उस मॉल का कंस्ट्रक्शन कर रही है, जिसे तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है।

Related Articles

बिहारी हैं, टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं...' CBI की रेड पर RJD ने कहा- एजेंसियां  BJP का हिस्सा | TV9 Bharatvarsh

RJD बोली- टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं !

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने CBI की कार्रवाई पर भाजपा का नाम लिए बगैर कहा, ये बलात्कारी पार्टी है। फ्लोर टेस्ट के पहले ही नीचता पर आ गई है। अपने पालूत जानवर को डराने के लिए भेजा है। वहीं RJD ने कहा कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्र सरकार ये सारे छापे जानबूझ कर करवा रही है। ये सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है। हम बिहारी हैं। टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं।

Bihar Hindi News: बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले RJD MLC के आवास पर सीबीआई  की रेड, झारखंड में भी छापेमारी

तीन महीने पहले दर्ज हुआ था केस !

दरअसल, CBI ने 3 महीने पहले केस दर्ज किया था। इसके बाद राबड़ी आवास पर छापेमारी की गई थी। जिसमे CBI ने तेजस्वी यादव के कमरे से कई दस्तावेज सामने आने की बात कही थी। इस छापेमारी के बाद ही लालू यादव के सबसे करीबी माने जाने भोला यादव को भी गिरफ्तारी कर लिया गया था। भोला यादव से पूछताछ के बाद CBI यह कार्रवाई कर रही है।

Bihar News: Bhola Yadav diary open the truth of the Job ke badle Zamin Scam  CBI gets important evidence | Bihar News: क्या भोला यादव की डायरी खोलेगी  नौकरी के बदले जमीन

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button