Lucknow: पति समेत ससुराल के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज !

लखनऊ (Lucknow) में शादी के छह महीने बाद दहेज के लिए प्रताडि़त करते हुए महिला की पिटाई कर घर से निकाल दिया। हालांकि गोण्डा जिले में ससुराल से मायके लौटने के बाद महिला...

लखनऊ (Lucknow) में शादी के छह महीने बाद दहेज के लिए प्रताडि़त करते हुए महिला की पिटाई कर घर से निकाल दिया। हालांकि गोण्डा जिले (Gonda District) में ससुराल से मायके लौटने के बाद महिला ने सुलह की कोशिश की। पर बेपरवाह पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसी बीच महिला ने सेनेटाइजर पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। पर सही वक्त पर इलाज मिलने से हालत सुधर गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीडि़ता ने नाका कोतवाली में पति समेत ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दहेज के लिए महिला की हुई पिटाई

राजेंद्रनगर निवासी महिला की शादी 24 फरवरी 2022 में गोण्डा मकरथीगंज निवासी मो. जुनैद से हुई थी। पीडि़ता के मुताबिक रुख्सत होकर ससुराल पहुंचते ही उसे कम दहेज लाने पर टोका गया। सास ननद रिश्तेदारों के सामने ही गाली देती थी।

  • पति जुनैद से शिकायत पर उसने भी कोई बात नहीं सुनी।
  • वह पत्नी पर मायके से दहेज में जेवर, गाड़ी लाने का दबाव बनाने लगा।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से मांग पूरी नहीं हो सकी।

मुख्य सूचना

  • महिला की तहरीर पर जुनैद, मां सूफिया, ननद जन्नत, अंजुम समेत 12 लोगों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
  • मारपीट मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों का संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • पति और ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताडऩा से आजिज होकर महिला ने सेनेटाइजर पीकर खुदकुशी का प्रयास भी किया था।
  • पीडि़ता के मुताबिक दस मार्च को ननद ने जहर मिली कोल्डड्रिंक पिलाने का प्रयास किया।
  • पति से शिकायत पर महिला को ही पीट कर भगा दिया गया।

यह भी पढ़ें: राज्य के 8 हजार वकीलों का लाइसेंस रद्द कर सकती है: Bar Council !

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button