Budget 2024 :एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने की निशुल्क बस यात्रा !

बस यात्रियों को सस्ती एवं गुणवत्ता पूर्ण यात्रा सुलभ कराये जाने के उद्देश्य से बस बेड़ो में वृद्धि हेतु 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार साल 2024-25 के लिए आज राज्य का बजट पेश कर रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बजट पर राज्य की जनता के साथ-साथ विपक्षी दलों की भी नजरें टिकी हुई हैं।

रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की महिला यात्रियों को निगम बसों में निःशुल्क यात्रा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2017 से वर्ष 2023 तक 1.03 करोड़ से अधिक महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। बस यात्रियों को सस्ती एवं गुणवत्ता पूर्ण यात्रा सुलभ कराये जाने के उद्देश्य से बस बेड़ो में वृद्धि हेतु 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

सुप्रीम कोर्टरेप विक्टिमनिर्भया फंड,SC ने कहा, सिर्फ निर्भया फंड बनाना काफी  नहीं - Nirbhaya fund is just not enough, says SC - Navbharat Times

निर्भया योजना के अन्तर्गत महिलाओं के लिये 50 वातानुकूलित पिंक सेवायें संचालित हैं, जिसमें महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी बसों में पैनिक बटन स्थापित है। किसी भी आपदा की स्थिति में यात्रारत महिलायें उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा के निरन्तर सम्पर्क में रहती है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button