मात्र इतने साल मान की बेटी से बड़ी हैं उनकी दुल्हनिया, सामने आई शादी की खास तस्वीरें !

मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की को चुना है, शादी के आयोजन का खर्च खुद सीएम भगवंत उठा रहे

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज की उम्र में दोबारा शादी कर रहे हैं रात करीब 12 बजे उसकी शादी डॉ. एस.के. गुरप्रीत कौर के साथ होगी। 29 साल की गुरप्रीत कौर ने अपनी शादी के दिन ट्वीट किया…दिन शगना दा चढेया।

भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में रहती हैं। पिहोवा के तिलक कॉलोनी में उनका घर है। डॉ गुरप्रीत कौर ने 2013 में मुलाना मेडिकल कॉलेज अंबाला में दाखिला लिया था। 2017 में उन्होंने यहीं से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

तो वहीं अगर भगवंत मान की दुल्हन और उनकी बेटी की करें तो उनकी बेटी अपनी होने वाले माँ से मात्र आठ साल छोटी हैं।

जहां उनकी दुल्हन 29 वर्ष की हैं तो वहीं उनकी बेटी 21 साल की हैं ।

डॉ गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उनके गांव गुमथला गढ़ू में करीब 50 एकड़ जमीन है। डॉ गुरप्रीत कौर की मां राज हरजिंदर कौर गृहिणी हैं। सीएम मान के ससुर इंद्रजीत सिंह के पास भी कनाडा की नागरिकता है। गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। एक और बहन जग्गू अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती है।

भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री की होने वाली दुल्हन भी सिख हैं। शादी के आयोजन का खर्च खुद सीएम भगवंत उठा रहे हैं। भगवंत मान की मां हरपाल कौर चाहती थीं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके घर का जीर्णोद्धार करें। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की को चुना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button