Breaking: नरेंद्र तोमर का इस्तीफा मंजूर, अर्जुन मुंडा होंगे नए कृषि मंत्री

नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का  इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया गया। इन मंत्रियों ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है।

न्यूज़ डेस्क:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय प्रभार सौंप दिया है।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी हुई  प्रेस रिलीज़

बताते चले कि नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का  इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया गया। इन मंत्रियों ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज़  के अनुसार राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के अनुसार केंद्रीय मंत्री परिषद से उनके इस्तीफे को  स्वीकार कर लिए।

तीन अन्य राज्य मंत्रियों को भी सौपा प्रभार

मध्य प्रदेश के दिमनी  विधानसभा सीट पर 79,137 वोट पाकर नरेंद्र तोमर ने जीत हासिल की। तीन अन्य राज्य मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे और भारती प्रवीण पवार को भी अतिरिक्त प्रभार  सोपा गया है।

प्रेस रिलीज में कहा गया कि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभारसौपा  गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार को जनजाति कार्य के मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button